सनशाइन मार्टलॉगिन

शर्तें और गोपनीयता नीति

मसौदा — लाइव होने से पहले कानूनी समीक्षा बाकी है।

यह प्लेटफ़ॉर्म क्या है

  • सनशाइन मार्ट सोलर सामान के खरीदार और विक्रेता फर्मों को मिलाने का ज़रिया है। प्लेटफ़ॉर्म खुद किसी सौदे का पक्ष नहीं है।
  • पेमेंट, बिल, डिलीवरी, वारंटी और माल की क्वालिटी की ज़िम्मेदारी खरीदार और विक्रेता की आपस की है।

रजिस्ट्रेशन और वेरिफ़िकेशन

  • प्रोफ़ाइल चालू होने से पहले फर्म की जानकारी और दस्तावेज़ (GST, PAN, दुकान/गोदाम का प्रमाण) की जांच होती है।
  • गलत जानकारी देने या प्लेटफ़ॉर्म के दुरुपयोग पर प्रोफ़ाइल बंद की जा सकती है।

दूसरे मेंबर को क्या दिखता है

  • रेट लिस्ट में आपका रेट, गोदाम का ज़िला और मेंबर कोड सभी वेरिफ़ाइड मेंबर को दिखता है। फर्म का नाम और नंबर नहीं दिखता।
  • रिक्वायरमेंट पर दिया गया कोट उसी खरीदार को जाता है; दूसरे मेंबर उसे नहीं देख सकते।
  • डील पक्की होने पर ही खरीदार और विक्रेता को एक-दूसरे का फर्म नाम, संपर्क व्यक्ति और मोबाइल नंबर दिखता है।

आपकी जानकारी का इस्तेमाल

  • आपकी दी हुई जानकारी (प्रोफ़ाइल, दस्तावेज़, रेट, रिक्वायरमेंट, कोट और डील) प्लेटफ़ॉर्म पर सेव होती है और सेवा चलाने, वेरिफ़िकेशन, सुरक्षा और सेवा को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल होती है।
  • आपके दस्तावेज़ किसी दूसरे मेंबर को नहीं दिखाए जाते।

रेट और बुकिंग

  • रेट विक्रेता खुद डालते हैं और बदल सकते हैं। बुकिंग तभी पक्की मानी जाएगी जब विक्रेता उसे स्वीकार करे।
  • बार-बार बुकिंग करके सौदा न करना या झूठे रेट डालना दुरुपयोग माना जाएगा।